रींगस में नर्सिंगकर्मी के मकान का ताला तोड़कर चोरी:परिवार दिवाली मनाने केरल गया था; एक दिन पहले रिटायर्ड डीआईजी के घर हुई थी चोरी
रींगस में नर्सिंगकर्मी के मकान का ताला तोड़कर चोरी:परिवार दिवाली मनाने केरल गया था; एक दिन पहले रिटायर्ड डीआईजी के घर हुई थी चोरी
रींगस : रींगस के वार्ड नंबर 18 में चोरों ने नर्सिंगकर्मी के मकान का ताला तोड़कर चोरी की। परिवार दिवाली मनाने के लिए केरल गया हुआ था। मकान से क्या-क्या चोरी हुआ, यह मालिक के लौटने पर पता चलेगा।
पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखा और मकान मालिक व पुलिस को सूचना दी। गुरुवार को पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित कुमावत ने बताया कि केरल निवासी नर्सिंगकर्मी रमणी वी के विजन अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने के लिए केरल गई थीं। मकान खाली था।
2 जगह वारदात
मकान के कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। मकान मालिक के लौटने के बाद चोरी हुए सामान का पता चलेगा और पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया जाएगा। इससे एक दिन पहले आईटीबीपी के सेवानिवृत्त डीआईजी राजेंद कुमार वर्मा के सूने मकान में भी चोरी हुई थी। पुलिस थाना क्षेत्र में सूने मकानों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2531712


