अखेपुरा टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा अभियान:ट्रैफिक पुलिस और NHAI ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया; वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए
अखेपुरा टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा अभियान:ट्रैफिक पुलिस और NHAI ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया; वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए
रानौली : एनएच-52 के अखेपुरा टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए गए। इसका मकसद रात और कम रोशनी में वाहनों को दूर से दिखाई देना है, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके। अभियान में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के डीजीएम काशी प्रसाद, रानोली थाना एसएचओ रामलाल, ट्रैफिक डिप्टी पूनम और अखेपुरा टोल मैनेजर समय सिंह जाट शामिल हुए।
एएसआई नरेंद्र शर्मा, हेड कांस्टेबल जगदीश, चंद्रभान यादव, पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तथा टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने भी अभियान में हिस्सा लिया। वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के साथ चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। रिफ्लेक्टर से पीछे से आने वाले वाहन चालकों को आगे चल रहे वाहन रात और कम रोशनी में आसानी से दिखाई देंगे। इससे सड़क हादसों को रोकने में मदद मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2531712


