पंचायत चुनाव को लेकर मंडावा पुलिस ने सात गांवों में निकाला फ्लैग मार्च
मतदाताओं में सुरक्षा का भरोसा जगाया, शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी
मंडावा : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में मंडावा थाना पुलिस एवं आरएसी के जवानों ने क्षेत्र के सात गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा झुंझुनूं ग्रामीण वृत्ताधिकारी नरेश कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी चन्द्रभान के नेतृत्व में पुलिस एवं आरएसी के जवानों ने तेतरा, हनुमानपुरा, बहादुरवास, नुआ, हेतमसर, सिगड़ा और मेहरादासी गांवों में फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने ग्रामीणों को चुनाव शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का संदेश दिया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने या किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2531393
