झुंझुनूं में दुपहिया वाहनों की नई सीरीज 20 नवंबर से:फैंसी नंबर के लिए परिवहन विभाग के पोर्टल पर करना होगा ऑनलाइन अप्लाई
झुंझुनूं : जिले में नए दुपहिया वाहन खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को जल्द ही अपनी पसंद का रजिस्ट्रेशन नंबर लेने का मौका मिलेगा। जिला परिवहन कार्यालय झुंझुनूं में दुपहिया वाहनों के लिए नई नंबर सीरीज RJ18BE आगामी 20 नवंबर से शुरू होने जा रही है। नई सीरीज लागू होने के बाद वाहन मालिक अपनी पसंद के विशेष, आकर्षक और शुभ अंक वाले नंबर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
जिला परिवहन अधिकारी रमेश कुमार यादव ने बताया- वर्तमान में चल रही दुपहिया वाहनों की रजिस्ट्रेशन नंबर सीरीज के अतिरिक्त नई सीरीज शुरू की जा रही है। इसके लिए 20 नवंबर की तारीख निर्धारित की गई है। इस सीरीज के तहत वाहन पंजीकरण कराने वाले लोगों को उपलब्ध नंबरों में से अपनी पसंद का नंबर चुनने का विकल्प मिलेगा।
फैंसी नंबर के लिए ऑनलाइन आवेदन
नई सीरीज में फैंसी या मनपसंद नंबर लेने के लिए वाहन मालिकों को परिवहन विभाग के आधिकारिक फैंसी पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। पोर्टल पर उपलब्ध नंबरों में से अपनी पसंद का नंबर चुनकर निर्धारित प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इससे वाहन मालिकों को नंबर के लिए जिला परिवहन कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विशेष नंबरों को लेकर रहती है मांग
वाहन खरीदने के साथ ही कई लोग अपने रजिस्ट्रेशन नंबर को लेकर भी खास पसंद रखते हैं। कुछ लोग जन्मतिथि, वर्षगांठ या किसी विशेष तारीख से जुड़े अंक लेना चाहते हैं, जबकि कुछ वाहन मालिक आकर्षक और एक जैसे अंकों वाले नंबर पसंद करते हैं। ऐसे नंबरों को फैंसी नंबर की श्रेणी में रखा जाता है। नई RJ18BE सीरीज शुरू होने से ऐसे वाहन मालिकों को अपनी पसंद का नंबर प्राप्त करने का एक और अवसर मिलेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2530915

