सीकर में दिसंबर में लगेगी ट्रैफिक लाइट:ऑनलाइन मॉनिटरिंग-चालान होंगे, पहले चरण में कंट्रोल रूम और पिपराली सर्किल पर लगेंगी लाइट्स
सीकर में दिसंबर में लगेगी ट्रैफिक लाइट:ऑनलाइन मॉनिटरिंग-चालान होंगे, पहले चरण में कंट्रोल रूम और पिपराली सर्किल पर लगेंगी लाइट्स
सीकर : सीकर में दिसंबर महीने के दूसरे सप्ताह में ट्रैफिक लाइट लगने वाली है। पहले चरण में सीकर में पुलिस कंट्रोल रूम और पिपराली सर्किल पर ट्रैफिक लाइट लगेगी। जो ऑनलाइन मॉनिटर होगी। इसके बाद शहर में अन्य पॉइंट्स पर भी ट्रैफिक लाइट्स लगाई जाएंगी।
ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार भाटीवाड़ ने बताया कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। इसी को लेकर शहर में पिछले दिनों कई पॉइंट ट्रैफिक लाइट के लिए फिक्स किए गए थे। पहले चरण में अब पिपराली सर्किल और कंट्रोल रूम के पास ट्रैफिक लाइट लगाई जाएगी।
रुल्स तोड़ने पर ऑनलाइन होगा चालान
यह ट्रैफिक लाइट ऑनलाइन मॉनिटर होगी। यदि कोई ट्रैफिक रूल्स तोड़ता है तो ऑनलाइन कैमरों के जरिए ही चालान की कार्रवाई होगी। दूसरे चरण में शहर में कल्याण सर्किल सहित अन्य पॉइंट्स पर भी ट्रैफिक लाइट लगाई जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2530919


