चुनाव ड्यूटी के दौरान प्राचार्य की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने मांगी उच्चस्तरीय जांच
चुनाव आयोग को पत्र भेजकर विशेष आर्थिक सहायता और अनुग्रह राशि देने की मांग
उदयपुरवाटी : पंचायतीराज आम चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद एक स्कूल प्राचार्य की मौत के मामले में परिजनों ने चुनाव आयोग को पत्र भेजा है। परिजनों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने के साथ विशेष आर्थिक सहायता और नियमानुसार अनुग्रह राशि दिलाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, उदयपुरवाटी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खोह में पदस्थ प्राचार्य विनोद कुमार मीणा को पिलानी पंचायत समिति की जखोड़ा ग्राम पंचायत में रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया था। वे 27 अक्टूबर को मतदान दल प्रभारी के रूप में मतदान केंद्र पहुंचे थे। 28 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान संपन्न करवाने के बाद 29 अक्टूबर को सरपंच चुनाव से एक दिन पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए।
परिजनों के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बावजूद चुनाव कार्य के तनाव और देर रात तक चली मतगणना के बीच 31 अक्टूबर को उपसरपंच चुनाव के दिन उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। वे बाथरूम में बेहोश होकर गिर पड़े। अस्वस्थता के बावजूद उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाई और 31 अक्टूबर की रात खराब हालत में ही घर लौटे।
इसके बाद 5 नवंबर को उनकी तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजन उन्हें चौमूं के बराला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां 6 नवंबर की सुबह उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
निष्पक्ष जांच और आर्थिक सहायता की मांग
मृतक के बड़े भाई सुमेर मीणा ने बताया कि चुनावी तनाव और ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने के कारण यह घटना हुई। परिजनों ने प्रशासन और निर्वाचन विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच करवाने तथा नियमानुसार अनुग्रह राशि और अन्य आर्थिक लाभ जल्द उपलब्ध करवाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2530113