[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेत में जुताई कर रहे युवक पर दर्जनभर लोगों का हमला, ट्रैक्टर लूटने का प्रयास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

खेत में जुताई कर रहे युवक पर दर्जनभर लोगों का हमला, ट्रैक्टर लूटने का प्रयास

धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से की मारपीट, खेत का गेट बंद होने से ट्रैक्टर छोड़कर भागे आरोपी

बुहाना : पचेरी खुर्द गांव में खेत में सरसों की जुताई कर रहे एक युवक पर करीब दर्जनभर लोगों ने धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक को ट्रैक्टर से नीचे उतारकर ट्रैक्टर लूटने का प्रयास भी किया। हालांकि, खेत का गेट बंद होने के कारण आरोपी ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

इस संबंध में पचेरी खुर्द निवासी मोहनलाल ने पचेरी कलां थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, एक नवंबर की शाम उसके मामा कृष्ण कुमार निवासी मेघोत खेत में ट्रैक्टर से सरसों की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान हरप्रीत अपने साथियों के साथ खेत में पहुंचा और कृष्ण कुमार के साथ मारपीट करते हुए उन्हें ट्रैक्टर से नीचे उतार दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने खेत में खड़ी स्कूटी का पिछला पहिया भी तोड़ दिया। घटना के दौरान शोरगुल सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22