[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चार दिन से टूटी पेयजल लाइन, शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

चार दिन से टूटी पेयजल लाइन, शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं

सड़क पर व्यर्थ बह रहा पानी, कीचड़ से राहगीर और वाहन चालक परेशान

मुकुंदगढ़ : कस्बे में जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते पेयजल की बर्बादी हो रही है। कॉलेज रोड से पुलिस थाना लिंक रोड पर पिछले चार दिनों से पेयजल लाइन टूटी हुई है। इससे लगातार पानी सड़क पर बहकर फैल रहा है, लेकिन शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने अब तक इसकी सुध नहीं ली है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पेयजल लाइन टूटने की सूचना विभाग के अधिकारियों को दे दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया। सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि इसी मार्ग पर पुलिस थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल और कॉलेज सहित कई महत्वपूर्ण संस्थान संचालित हैं। ऐसे में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का यहां से आवागमन रहता है। सड़क पर फैले पानी और कीचड़ से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर जल संरक्षण और पानी बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर टूटी पाइपलाइन से लगातार पेयजल व्यर्थ बह रहा है। लोगों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत करवाकर पानी की बर्बादी रोकने और आवागमन सुचारू करने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22