राणासर में बस और पिकअप में भिड़ंत:हादसे में दो की मौत, एक गंभीर घायल; शवों की शिनाख्त नहीं; पुलिस कर रही जांच
राणासर में बस और पिकअप में भिड़ंत:हादसे में दो की मौत, एक गंभीर घायल; शवों की शिनाख्त नहीं; पुलिस कर रही जांच
साडासर : भानीपुरा थाना क्षेत्र के गांव राणासर के बस स्टैंड पर मंगलवार शाम करीब 8:30 बजे बस और पिकअप के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पल्लू से हनुमानगढ़ रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में दो की मौत, एक गंभीर घायल
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पल्लू से हनुमानगढ़ रेफर किया गया है।
पुलिस जाब्ता लेने के लिए जयपुर जा रही थी
कांस्टेबल पवन जांगिड़ ने बताया कि श्रीगंगानगर से बसे आगामी चुनाव को लेकर पुलिस जाब्ता लेने के लिए जयपुर जा रही थी। इसी दौरान गांव राणासर के बस स्टैंड पर बस और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। पिकअप हरदासवाली की बताई जा रही है, जो सब्जियां भरकर हनुमानगढ़ की ओर जा रही थी। हादसे में मृत दोनों व्यक्तियों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2528988

