सीकर में 2 महिला लापता, युवती भी गायब:एक मार्केट जाने की कहकर और दूसरी बिना बताए निकली घर से, अब ढूंढ रही पुलिस
सीकर में 2 महिला लापता, युवती भी गायब:एक मार्केट जाने की कहकर और दूसरी बिना बताए निकली घर से, अब ढूंढ रही पुलिस
सीकर : सीकर में दो महिलाओं और एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों महिलाओं के पति और युवती के पिता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मार्केट में सामान लाने गई महिला लापता
32 साल की महिला के लापता होने के केस में उसके पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 9 नवंबर की शाम करीब 4 बजे उसकी पत्नी ने बच्चे को कमरे में छोड़ दिया और मार्केट में सामान लाने की बात कहकर घर से निकल गई। शाम 6:30 बजे तक जब वह वापस नहीं आई तो पति ने मोबाइल पर कॉल किया। लेकिन कोई भी कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद पति ने आस-पड़ोस में काफी तलाश की लेकिन पत्नी का कुछ पता नहीं चल पाया।
शादी के 14 साल बाद महिला लापता
सीकर में शादी के 14 साल बाद महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 10 नवंबर को उनकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पत्नी के पास करीब 1 महीने पहले एक मोबाइल मिला था। फिलहाल इस मामले में भी पुलिस महिला की तलाश कर रही है।
22 साल की युवती लापता
सीकर में 22 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उसके पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 7 नवंबर को उनकी बेटी सुबह घर से सहेली के शादी समारोह में जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वहां पहुंचने पर कहा कि वह तो 9 नवंबर को वापस आएगी। इस पर पिता ने मना कर दिया। इसके बाद जब युवती को कॉल किया गया तो पहले तो फोन नहीं उठाया। इसके बाद एक लड़के ने कॉल उठाकर युवती से बात करवाई फिलहाल इस मामले में भी पुलिस युवती की तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2528597


