ज्वेलरी लूटने का आराेपी बेटे सहित पांचों आरोपियों को जेल:ज्वेलर पिता के कारीगर काे दोस्तों के साथ मिलकर लूटा था; बाइक और किराए की गाड़ी जब्त
ज्वेलरी लूटने का आराेपी बेटे सहित पांचों आरोपियों को जेल:ज्वेलर पिता के कारीगर काे दोस्तों के साथ मिलकर लूटा था; बाइक और किराए की गाड़ी जब्त
सीकर : सीकर शहर में धनतेरस पर ज्वेलर पिता की दुकान के कारीगर से सोने की लूट करने वाले आरोपी बेटे, उसके चार दोस्तों को कोर्ट ने बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर रैकी में काम ली गई बाइक और वारदात में काम में ली गई किराए की गाड़ी भी बरामद कर ली है।
सीकर में 6 नवंबर की रात धोद रोड पर यह वारदात हुई थी। ज्वेलर इंद्रचंद सोने की दुकान पर काम करने वाला बंगाली कारीगर असमत अली अपनी स्कूटी की डिक्की में लाखों रुपए का सोना लेकर घर पर जा रहा था। इसी दौरान उनके साथ स्विफ्ट गाड़ी में आए नकाबपोश बदमाशों ने लूट की। कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। घटना का मास्टरमाइंड इंद्रचंद सोनी का बेटा मोहित सोनी निकला।

3 महीने से कारीगर को लूट की फिराक में था आरोपी बेटा
पिता की दुकान पर काम करने वाले बंगाली कारीगर असमत से गोल्ड लूटने की फिराक में मोहित 3 महीने से था। धनतेरस के दिन उसे पता था कि कारीगर के पास ज्यादा सोना है। इसलिए पहले दोस्त शक्ति से रैकी करवाई। इसके बाद अपने दोस्त सौरभ, जयकांत, प्रियांशु के साथ लूट की वारदात की थी।
किराए की गाड़ी लेकर की थी वारदात
आरोपियों ने वारदात करने के लिए जयपुर रोड पर किराए की गाड़ी ली। घटना में शामिल शक्ति सोनी ने अपने चाचा की बाइक से रैकी की थी। दोनों वाहनों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही लूटा हुआ सोना भी बरामद कर लिया। आरोपियों को 8 नवंबर को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया था। रिमांड बुधवार को पूरा होने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2528596

