पेड़ से गिरकर किसान की मौत:बकरियों के लिए टहनियां काटते समय हादसा
पेड़ से गिरकर किसान की मौत:बकरियों के लिए टहनियां काटते समय हादसा
रींगस : रींगस के भोपतपुरा गांव में मंगलवार शाम पेड़ की टहनियां काटते समय किसान छीतरमल की गिरने से मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम 11 नवंबर को राजकीय उप जिला अस्पताल में किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, संतोष कुमार पुत्र सुवालाल निवासी ढाणी पांवडा सागर, तन भोपतपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके 52 वर्षीय भाई छीतरमल पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए टहनियां काट रहे थे। इसी दौरान वे पेड़ से गिरकर बेहोश हो गए। परिजन छीतरमल को इलाज के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शाम हो जाने के कारण शव का पोस्टमॉर्टम नहीं किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2525124


