[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कहीं छापोली जैसा बड़ा हादसा न हो जाए! हादसे के बाद भी नहीं चेता बिजली विभाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कहीं छापोली जैसा बड़ा हादसा न हो जाए! हादसे के बाद भी नहीं चेता बिजली विभाग

कहीं सड़क के बीचोंबीच खड़े हैं बिजली के पोल, तो कहीं पानी की टंकी के पास लगा है ट्रांसफार्मर; नीचे लटकते तार दे रहे हादसों को न्योता

खेतड़ी : छापोली में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत के दर्दनाक हादसे ने पूरे जिले को झकझोर दिया था। हादसे के बाद उम्मीद थी कि बिजली विभाग सबक लेकर जिलेभर में बिजली लाइनों और पोल की स्थिति सुधारेगा, लेकिन जमीनी हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। आज भी कई जगह बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं। कहीं सड़क के ऊपर तार झूल रहे हैं तो कहीं खेतों और आबादी क्षेत्रों में जमीन के काफी नजदीक हैं। कई स्थानों पर सड़क के बीचोंबीच बिजली के पोल खड़े हैं, वहीं पानी की टंकी के पास लगे ट्रांसफार्मर भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

बनवीर वाला के पास बिजली का तार इतना नीचे लटक रहा है कि ऊंचे वाहन चालकों के संपर्क में आने का खतरा बना हुआ है। मुख्य सड़क के पास इस तरह लटकते तार कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं। क्षेत्र के अन्य गांवों और ग्रामीण रास्तों पर भी इसी तरह के हालात सामने आ रहे हैं।

ट्रैक्टर और कृषि मशीनों से भी खतरा

ग्रामीण क्षेत्रों में नीचे लटकते बिजली के तार किसानों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। खेतों में ट्रैक्टर, ट्रॉली और अन्य कृषि मशीनों से काम करते समय ये तार संपर्क में आ सकते हैं। वहीं सड़कों के ऊपर झूलते तारों के नीचे से ऊंचे वाहनों के गुजरने पर भी हादसे की आशंका बनी रहती है। ऐसे हालात में किसानों और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

शिकायतों के बाद भी नहीं सुधरे हालात

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर ढीले तारों और झुके हुए बिजली पोल को लेकर पहले भी विभाग को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं हो रही। लोगों का सवाल है कि क्या बिजली विभाग किसी और बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

छापोली की घटना के बाद जिलेभर में बिजली लाइनों का विशेष सर्वे करवाने की जरूरत है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जहां भी तार ढीले हैं या नीचे लटक रहे हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए। स्कूलों, खेल मैदानों, आबादी क्षेत्रों और खेतों के रास्तों पर विशेष निगरानी रखी जाए। सड़क के बीच खड़े बिजली पोल और असुरक्षित ट्रांसफार्मरों को भी सुरक्षित स्थानों पर लगाने की व्यवस्था हो, ताकि भविष्य में छापोली जैसा दर्दनाक हादसा दोबारा न हो।

सवाल : आठ लोगों की मौत के बाद भी यदि बिजली लाइनों की खामियां दूर नहीं हुईं, तो आखिर विभाग कब जागेगा?

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22