रानोली की नवनिर्वाचित सरपंच अंजू देवी ने संभाला पदभार:776 वोटों के अंतर से दर्ज की थी जीत, पदभार ग्रहण समारोह में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए
रानोली की नवनिर्वाचित सरपंच अंजू देवी ने संभाला पदभार:776 वोटों के अंतर से दर्ज की थी जीत, पदभार ग्रहण समारोह में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए
रानौली : ग्राम पंचायत रानोली की नवनिर्वाचित सरपंच अंजू देवी ने मंगलवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पंचायती राज चुनाव में उन्होंने 776 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। पदभार ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
फीता काटकर सरपंच कक्ष में किया प्रवेश
कार्यक्रम की शुरुआत के बाद अंजू देवी ने फीता काटकर सरपंच कक्ष में प्रवेश किया और सरपंच की कुर्सी संभाली। इसके साथ ही उन्होंने औपचारिक रूप से ग्राम पंचायत के सरपंच का कार्यभार ग्रहण किया।
ग्रामीणों ने किया स्वागत
इस अवसर पर पूर्व सरपंच ओंकारमल सैनी, एनआरआई कैलाश यादव सहित अन्य लोगों ने अंजू देवी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। उपस्थित ग्रामीणों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों को उम्मीदें
पदभार संभालने के साथ ही अंजू देवी के सामने गांव के विकास और ग्रामीणों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की जिम्मेदारी होगी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि नई पंचायत सड़क, पेयजल, स्वच्छता सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर गांव की समस्याओं का समाधान करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2524861


