चिड़ावा के मंदिरों में सजा अन्नकूट:भगवान को 7 तरह के पकवानों का भोग लगाया, पंगत में बिठाकर खिलाई प्रसादी
चिड़ावा के मंदिरों में सजा अन्नकूट:भगवान को 7 तरह के पकवानों का भोग लगाया, पंगत में बिठाकर खिलाई प्रसादी
चिड़ावा : चिड़ावा शहर और आसपास के गांवों में मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में दोपहर को भगवान के विग्रहों का विशेष श्रृंगार किया गया। आरती के बाद भगवान को अन्नकूट का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
खीर, कढ़ी और बाजरे की खिचड़ी का लगाया भोग
अन्नकूट के भोग में खीर, बेसन बूंदी, बड़े, कढ़ी, बाजरे की खिचड़ी, चावल और मूली की सब्जी सहित विभिन्न पकवान शामिल किए गए। कल्याण राय मंदिर, केवलदास रघुनाथ मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री देवी मंदिर, सत्यनारायण मंदिर और भेड़ा वाला गोविन्द देव मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ।
पंगत में बैठकर श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
कई मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की और भगवान के दर्शन किए। लोगों ने शहर की सुख-समृद्धि की कामना की। केवलदास रघुनाथ मंदिर में महंत जयराम स्वामी तथा कल्याण राय मंदिर में महंत रणछोड़ पुजारी और महेश पुजारी के सानिध्य में आयोजन हुआ। स्टेशन के पास स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में संजय पुजारी और कमलकांत पुजारी मौजूद रहे। वहीं, पुरानी बस्ती स्थित श्रीदेवी जी मंदिर में पंडित महेंद्र चौमाल और पास के लक्ष्मीनारायण मंदिर में पवन पंडित व विजय पंडित के सानिध्य में प्रसाद वितरण और दर्शन हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2524138


