ऊंटगाड़ी से टकराई बाइक, युवक की मौत:बहन घायल, मिट्टी में गिरने से डेढ़ साल की मासूम भांजी की बची जान
ऊंटगाड़ी से टकराई बाइक, युवक की मौत:बहन घायल, मिट्टी में गिरने से डेढ़ साल की मासूम भांजी की बची जान
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में मेगा हाईवे पर ऊंटगाड़ी से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे 30 वर्षीय सुरेंद्र की मौत हो गई और उनकी बहन लक्ष्मी घायल हो गईं। लक्ष्मी की डेढ़ साल की बेटी मिट्टी में गिर गई।
पुलिस के मुताबिक रतनगढ़ तहसील के नोसरिया गांव के रहने वाले सुरेंद्र अपनी 25 वर्षीय बहन लक्ष्मी को उसके ससुराल लधासर से गांव ला रहे थे। बच्ची निकिता भी लक्ष्मी की गोद में थी। लधासर से मेगा हाईवे पर आते समय उनकी बाइक आगे चल रही ऊंटगाड़ी से टकरा गई। हादसे में सुरेंद्र और लक्ष्मी घायल हो गए। बच्ची मां के साथ बाइक पर थी और उछलकर मिट्टी में गिर गई।
घायलों को पहले रतनगढ़ के जालान अस्पताल ले जाया गया। सुरेंद्र की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। वहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉच्युरी में रखवाया। परिजनों के आने के बाद रविवार दोपहर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2518159


