दीपोत्सव पर नीमकाथाना के बाजार रोशनी से सजे:खेतड़ी मोड़ से जिला अस्पताल तक रंग-बिरंगी लाइटें लगाईं
दीपोत्सव पर नीमकाथाना के बाजार रोशनी से सजे:खेतड़ी मोड़ से जिला अस्पताल तक रंग-बिरंगी लाइटें लगाईं
नीमकाथाना : दीपोत्सव के पांच दिवसीय पर्व को लेकर शहर में रोशनी और सजावट का आकर्षक नजारा देखने को मिल रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर कॉलोनियों तक रंग-बिरंगी लाइटों से सजावट की गई है। शाम होते ही पूरा शहर रोशनी से जगमगाने लगता है।
खेतड़ी मोड़ से शुरू होकर जिला अस्पताल के आगे मुख्य बाजार में प्रवेश करते ही चारों ओर आकर्षक रोशनी नजर आती है। बाजार की गलियां, दुकानें और शोरूम रंग-बिरंगी लाइटों से सजे हुए हैं। जगह-जगह की गई आकर्षक सजावट से शहर का नजारा दुल्हन की तरह दिखाई दे रहा है।
इतना ही नहीं, शहर के कई सरकारी कार्यालयों और विभिन्न प्रतिष्ठानों पर भी रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं। दीपोत्सव को लेकर बाजारों में की गई रोशनी और सजावट शहरवासियों के साथ राहगीरों का भी ध्यान आकर्षित कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2518159


