दीपावली पर फूलों से सजे खेतड़ी के 9 प्रसिद्ध मंदिर:सतरंगी रोशनी से जगमग हुए, देवस्थान विभाग ने करवाई सजावट
दीपावली पर फूलों से सजे खेतड़ी के 9 प्रसिद्ध मंदिर:सतरंगी रोशनी से जगमग हुए, देवस्थान विभाग ने करवाई सजावट
खेतड़ी : दीपावली के पर्व पर खेतड़ी के सरकारी मंदिर रोशनी से जगमगा उठे हैं। देवस्थान विभाग की ओर से क्षेत्र के 9 मंदिरों में विशेष सजावट करवाई गई है। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाने के साथ फूलों से भी आकर्षक श्रृंगार किया गया है। दीपावली के अवसर पर रोशनी और फूलों से सजे मंदिरों में उत्सवी माहौल नजर आ रहा है।
देवस्थान विभाग की अधिकारी सुनीला सैनी ने बताया कि दीपावली को देखते हुए विभाग के अधीन आने वाले नौ मंदिरों में सजावट करवाई गई है। मंदिर परिसरों में आकर्षक लाइटिंग की गई है और फूलों से सजावट करवाई गई है। शाम होते ही रोशनी से जगमगाते मंदिर श्रद्धालुओं और आमजन के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।
आस्था के केंद्रों को दिया उत्सवी रूप
दीपावली पर घरों और बाजारों के साथ धार्मिक स्थलों को भी सजाने की परंपरा है। इसी को ध्यान में रखते हुए देवस्थान विभाग ने मंदिरों में विशेष सजावट करवाई है। रोशनी से सजे मंदिरों में दीपोत्सव की रौनक दिखाई दे रही है। फूलों की सजावट से मंदिरों का स्वरूप भी आकर्षक नजर आ रहा है।
यहां हुई सजावट
- मंदिर श्री गोपालजी – झोंझू।
- मंदिर श्री गोपीनाथजी राणावतजी – चौकड़ी मोहल्ला, सदर बाजार।
- मंदिर श्री हनुमानजी – झोंझू।
- मंदिर श्री रघुनाथजी – नोरंगपुरा।
- मंदिर श्री रघुनाथजी भटियाणीजी – चौकड़ी मोहल्ला, सिनेमा हॉल के पास, सदर बाजार।
- मंदिर श्री रघुनाथजी चुण्डावतजी – कस्बे के अंदर बस स्टैंड के पास।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2516336


