[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दीपावली पर बाजारों में व्यापारियों से मिलकर ‘राम-राम’ करेंगे तनवीर खान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दीपावली पर बाजारों में व्यापारियों से मिलकर ‘राम-राम’ करेंगे तनवीर खान

टीम के साथ मुख्य बाजारों में पहुंचकर लेंगे आशीर्वाद, व्यापारियों को देंगे शुभकामनाएं

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सदस्य तनवीर खान दीपावली के पावन पर्व पर अपनी टीम के साथ शहर के मुख्य बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों और आमजन से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे पारंपरिक अंदाज में ‘दीपावली की राम-राम’ कर त्योहार की बधाई देंगे और बड़ों का आशीर्वाद लेंगे।

तनवीर खान का यह जनसंपर्क कार्यक्रम सुभाष चौक से शुरू होकर सफेद घंटाघर, गढ़ चौराहा, मोजासिया चौक, जैन मार्केट, कपड़ा बाजार, सराफा बाजार सहित शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में रहेगा। इस दौरान वे व्यापारियों से सीधा संवाद कर उनके सुख-दुख में भागीदारी निभाएंगे तथा अच्छे व्यापार, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करेंगे।

इस पहल का उद्देश्य दीपावली के अवसर पर आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करना तथा व्यापारी वर्ग के साथ आत्मीय संबंध बनाए रखना है। कार्यक्रम को लेकर व्यापारियों और आमजन में उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini