चूरू का पुराना बस स्टैंड क्या शहर का हिस्सा नहीं? दीपावली पर भी गंदगी के ढेरों से नहीं मिली मुक्ति!
शहर को रोशनी से सजाने में जुटी नगर परिषद, पुराने बस स्टैंड के पास सड़क पर लगे कचरे के ढेर खोल रहे स्वच्छता व्यवस्था की पोल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : दीपावली के अवसर पर एक ओर नगर परिषद पूरे शहर को रोशनी और सजावट से जगमग करने में जुटी है, वहीं दूसरी ओर पुराने बस स्टैंड के पास सड़क पर लगे गंदगी के ढेर स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि त्योहार के अवसर पर भी इस क्षेत्र की सफाई को लेकर जिम्मेदारों की ओर से कोई प्रभावी कदम नजर नहीं आ रहा है।
स्थानीय हालात को देखकर सवाल उठता है कि क्या पुराना बस स्टैंड चूरू शहर का हिस्सा नहीं है? क्या यह किसी दूसरे देश का इलाका है, जहां नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं पहुंचती? शहर के अन्य हिस्सों में सजावट और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन यहां सड़क किनारे जमा गंदगी लोगों को परेशान कर रही है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है तो आम दिनों में इस क्षेत्र की स्थिति क्या रहती होगी? आखिर नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की नजर इस समस्या पर क्यों नहीं पड़ रही है?
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के दावों के बीच पुराना बस स्टैंड क्षेत्र की यह तस्वीर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों की अपेक्षा है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके का निरीक्षण कर गंदगी के ढेरों को हटवाएं और नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि इस क्षेत्र के लोगों को भी स्वच्छ वातावरण मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2513500


