भगवान धन्वंतरि जयंती पर विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, निरोगी जीवन का दिया संदेश
श्री भगवती एजेंसीज के तत्वावधान में हुआ जयंती समारोह, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरोग्य देवता से की उत्तम स्वास्थ्य की कामना
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : शुभ तिथि त्रयोदशी के पावन अवसर पर शुक्रवार, 6 नवंबर को श्री भगवती एजेंसीज के तत्वावधान में भगवान श्री धन्वंतरि जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, वैद्यगणों एवं प्रबुद्धजनों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य दंडी स्वामी प्रेमनारायण आश्रम ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वैद्य प्रमोद कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। समारोह में शास्त्री राम सांखोलिया के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री धन्वंतरि की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आरोग्य देवता से सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं निरोगी जीवन की कामना की।

इस अवसर पर श्री भगवती एजेंसीज के संस्थापक वैद्य रामप्रसाद शर्मा एवं डॉ. गौरव शर्मा ने आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवनशैली के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और निरोगी जीवन के लिए नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार, सकारात्मक सोच एवं प्राकृतिक जीवनशैली अपनाना आवश्यक है। आयुर्वेद में बताए गए नियमों का पालन कर अनेक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले स्वास्थ्य संबंधी उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया।
समारोह में ईश्वरी प्रसाद हरित, वरिष्ठ अधिवक्ता कान सिंह राठौड़, पवन कुमार दाधीच, नवरतन शर्मा, श्रीराम शर्मा, शरद शर्मा, वैद्य विष्णुकांत कलावटिया, वैद्य गोविंद प्रसाद सेवदा, वैद्य गोपाल चोटिया, वैद्य श्यामलाल भारद्वाज, वैद्य राजेश कुमार शर्मा, वैद्य सीताराम महर्षि, डॉ. पार्थ शर्मा, नीतीश शर्मा, उपवैद्य अशोक कुमार जांगिड़, राधेश्याम राव, पवन कुमार शर्मा, वान्या, महेश स्वानी, मीठालाल, विकास तंवर एवं मनोज कुमार सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2513500


