[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में 3 हजार स्ट्रीट लाइट की जरूरत, दीपावली पर मांग के बावजूद नहीं मिली आपूर्ति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में 3 हजार स्ट्रीट लाइट की जरूरत, दीपावली पर मांग के बावजूद नहीं मिली आपूर्ति

पालिका ने स्वायत्त शासन विभाग को लिखा पत्र, अध्यक्ष बोले- कमी के बावजूद अपने स्तर पर की रोशनी की व्यवस्था

लक्ष्मणगढ़ : शहर की गलियों, मोहल्लों और मुख्य बाजार को रोशनी से जगमग करने के लिए नगर पालिका ने स्वायत्त शासन विभाग से 3 हजार एलईडी स्ट्रीट लाइट की मांग की थी, लेकिन दीपावली के त्योहार पर भी विभाग की ओर से आपूर्ति नहीं की गई। इसके चलते शहर के कुछ इलाकों में स्ट्रीट लाइट नहीं लग पाई।

नगर पालिका ने पत्र लिखकर विभाग को स्ट्रीट लाइट की जरूरत से अवगत कराया था। पालिका की मांग में शहर के सभी वार्डों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े नए वार्डों में रोशनी की व्यवस्था का मुद्दा भी शामिल था। इसके बावजूद दीपावली से पहले लाइट उपलब्ध नहीं होने पर पालिका को अपने स्तर पर इंतजाम करने पड़े।

पालिका अध्यक्ष संजीव भानुका ने बताया कि विभाग को 3 हजार स्ट्रीट लाइट की आवश्यकता बताई गई थी, लेकिन आपूर्ति नहीं हुई। उन्होंने पालिका में लाइट की कमी स्वीकार करते हुए कहा कि उपलब्ध संसाधनों के आधार पर वार्डों, मुख्य बाजार और नए जुड़े क्षेत्रों में दीपावली पर रोशनी की समुचित व्यवस्था करने का प्रयास किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62