धनतेरस पर घांघू के बाजार में खरीदारी बढ़ी:सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों पर रही भीड़, लोगों ने बर्तन और वाहन भी खरीदे
धनतेरस पर घांघू के बाजार में खरीदारी बढ़ी:सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों पर रही भीड़, लोगों ने बर्तन और वाहन भी खरीदे
घांघू : घांघू में धनतेरस के साथ दीपावली की शुरुआत हुई। बाजार में दिनभर लोगों की भीड़ रही और उन्होंने खरीदारी की। घरों पर रंग-बिरंगी लाइटें और दीपमालाएं सजाई जाने लगीं। धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और वाहन खरीदने की परंपरा है। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से सामान खरीदते दिखे। बच्चों में भी दीपावली को लेकर उत्साह रहा।
गांव के ज्वैलर्स जीवराज और जयप्रकाश जांगिड़ ने बताया कि सुबह से ही उनकी दुकान पर ग्राहक पहुंचने लगे थे। दिनभर लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण खरीदे। उनके मुताबिक, चांदी के आभूषणों की खरीदारी ज्यादा हुई।
गांव के दुकानदार मुकेश दर्जी, कमलेश बाबल, इन्द्र प्रजापत, आनंद पूनिया, सीताराम दर्जी, राकेश दर्जी, देवकरण प्रजापत, कमलेश दर्जी, दीनदयाल गुरी, वीरेंद्र सैनी, दिनेश बाटू, राहुल दर्जी और सुनील जांगिड़ ने बताया कि दुकानों पर दिनभर ग्राहक आते रहे। उन्होंने कहा कि भीड़ के कारण दुकानदारों को भोजन करने का समय भी नहीं मिला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2513520


