नीमकाथाना में दीपावली पर पुलिस ने निगरानी बढ़ाई:6 से 8 नवंबर तक बाजारों में वन-वे ट्रैफिक; अवैध पटाखे बेचने और खाद्य पदार्थों में मिलावट पर होगी कार्रवाई
नीमकाथाना में दीपावली पर पुलिस ने निगरानी बढ़ाई:6 से 8 नवंबर तक बाजारों में वन-वे ट्रैफिक; अवैध पटाखे बेचने और खाद्य पदार्थों में मिलावट पर होगी कार्रवाई
नीमकाथाना : दीपावली को देखते हुए नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने बाजारों में निगरानी बढ़ाई है। पुलिस ने व्यापारियों, दुकानदारों और आम लोगों से सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस चोरी, नकदी और कीमती सामान की सुरक्षा, अवैध पटाखों की बिक्री और खाद्य पदार्थों में मिलावट पर नजर रखेगी। दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने और दुकान बंद करते समय नकदी व कीमती सामान सुरक्षित जगह पर रखने को कहा गया है। संदिग्ध लोगों या गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

आम लोगों से खरीदारी के दौरान मोबाइल, पर्स और आभूषणों का ध्यान रखने को कहा गया है। पुलिस ने अनजान लोगों को ओटीपी, पिन और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी न देने की अपील की है। सीआई विक्रम सिंह ने कहा कि पटाखे केवल अधिकृत विक्रेताओं से खरीदें और अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें। सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाली जगहों पर पटाखे न जलाएं।
खाद्य पदार्थों और मिठाइयों में मिलावट या नकली सामान बिकने की जानकारी पुलिस या खाद्य सुरक्षा विभाग को देने की अपील की गई है। अवैध भंडारण, बिक्री और खाद्य पदार्थों में मिलावट पर कानूनी कार्रवाई होगी। शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कई वाहनों के चालान भी काटे।
दीपावली पर मुख्य बाजार, खेतड़ी मोड़, सब्जी मंडी, भूदोली रोड, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन समेत भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस तैनात रहेगी। गश्त और निगरानी के साथ यातायात संभालने के इंतजाम किए गए हैं।
एसआई सरदार मल ने बताया- 6, 7 और 8 नवंबर को बाजारों में भीड़ को देखते हुए विशेष यातायात व्यवस्था रहेगी। कपिल मंडी, सुभाष मंडी और रामलीला मैदान की तरफ वन-वे ट्रैफिक चलेगा। लोगों से भीड़भाड़ वाले बाजारों में बेवजह वाहन लेकर न आने और तय पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।
6 से 8 नवंबर तक वन-वे व्यवस्था
एसआई सरदार मल ने बताया- 6, 7 एवं 8 नवंबर को दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में भीड़ को देखते हुए विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। कपिल मंडी, सुभाष मंडी एवं रामलीला मैदान की तरफ वन-वे यातायात व्यवस्था रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि भीड़भाड़ वाले बाजारों में अनावश्यक वाहन लेकर प्रवेश नहीं करें तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2513601


