पाटन कॉलेज में NSS शिविर लगा:स्वच्छता अभियान और दिवाली थीम पर कमरा सजाओ प्रतियोगिता हुई
पाटन कॉलेज में NSS शिविर लगा:स्वच्छता अभियान और दिवाली थीम पर कमरा सजाओ प्रतियोगिता हुई
पाटन : पाटन के राजकीय कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत एक दिवसीय शिविर लगाया गया। प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीणा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया और श्रमदान किया। उन्होंने स्वच्छता का संदेश भी दिया।
फिजा बानो की टीम पहले स्थान पर रही
दीपावली के मौके पर दिवाली थीम पर कमरा सजाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें फिजा बानो की टीम ने पहला, ज्योति यादव की टीम ने दूसरा और भारती शर्मा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन सहायक आचार्य ज्योति शर्मा, सहायक आचार्य रितु शर्मा और सहायक आचार्य दिनेश बैरवा ने किया।
योजना के उद्देश्यों के बारे में बताया
NSS प्रभारी किरण यादव ने स्वयंसेवकों को योजना के उद्देश्यों और आदर्श वाक्य की जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छता अपनाने और कर्मठ व अनुशासित रहने पर जोर दिया। कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में हंसराज घोसल्या और डॉ. धर्मवीर कुमावत का योगदान रहा। शिविर के समापन पर विजेताओं और प्रतिभागियों का आभार जताया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2513522


