[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में पटाखों की बिक्री तय जगह पर होगी:विनायक सिटी सेंटर में 80 अस्थायी दुकानें अलॉट, ईओ गौतम शर्मा ने किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में पटाखों की बिक्री तय जगह पर होगी:विनायक सिटी सेंटर में 80 अस्थायी दुकानें अलॉट, ईओ गौतम शर्मा ने किया निरीक्षण

चिड़ावा में पटाखों की बिक्री तय जगह पर होगी:विनायक सिटी सेंटर में 80 अस्थायी दुकानें अलॉट, ईओ गौतम शर्मा ने किया निरीक्षण

चिड़ावा : चिड़ावा में दीपावली के लिए विनायक सिटी सेंटर (पुरानी डालमिया बॉयज स्कूल वाली जगह) में अस्थायी पटाखा मार्केट तैयार किया गया है। नगर पालिका ने लॉटरी के जरिए करीब 80 दुकानों का आवंटन किया है। मार्केट 6 से 8 तारीख तक तीन दिन चलेगा। दुकानों का समय सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक तय किया गया है। नगर पालिका ने टेंट लगाकर दुकानें बनाई हैं।

शहर के दूसरे हिस्सों में बिक्री की अनुमति नहीं

ईओ गौतम शर्मा और फायर प्रभारी दीपक जांगिड़ ने मार्केट का निरीक्षण किया। शर्मा ने कहा कि पटाखे केवल विनायक सिटी सेंटर में तय जगह पर ही बेचे जा सकेंगे। शहर के दूसरे हिस्सों में बिक्री की अनुमति नहीं होगी। नियम तोड़ने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों की जांच की। दुकानदारों को बालू से भरी बाल्टियां, पर्याप्त पानी और अग्निशामक यंत्र रखने के निर्देश दिए गए हैं। पटाखा मार्केट के आसपास बीड़ी-सिगरेट, माचिस और खुले में आग जलाने पर रोक रहेगी। दीपक जांगिड़ ने कहा कि दुकानदार तय समय के भीतर ही दुकानें चलाएं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62