मुकुन्दगढ़ में धनतेरस पर बाजारों में रही रौनक:ज्वेलरी, बर्तन और दोपहिया वाहनों की खूब हुई बिक्री
मुकुन्दगढ़ में धनतेरस पर बाजारों में रही रौनक:ज्वेलरी, बर्तन और दोपहिया वाहनों की खूब हुई बिक्री
मुकुन्दगढ़ : मुकुन्दगढ़ शहर में शुक्रवार को धनतेरस पर बाजारों में दिनभर भीड़ रही। सुबह से मंडी और मुख्य बाजार में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। लोगों ने शुभ मुहूर्त में खरीदारी की। ज्वेलरी, बर्तन, ऑटोमोबाइल, कपड़े और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर चहल-पहल रही। लोगों ने दीपक, पूजा सामग्री, बर्तन और ज्वेलरी खरीदी। कई लोगों ने मिट्टी के दीपक से लेकर झाड़ू तक की खरीदारी की।
भीड़ के चलते मुख्य बाजार, मंडी, बस स्टैंड रोड और चौक-चौराहों पर दिनभर जाम लगा रहा। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें दिखीं। पुलिस और पालिका ने यातायात संभालने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। दुकानदारों के मुताबिक, इस बार पिछले वर्षों की तुलना में अच्छी बिक्री हुई। सोने-चांदी के गहनों, बर्तनों, इलेक्ट्रॉनिक सामान और दोपहिया वाहनों की मांग सबसे ज्यादा रही। छोटे दुकानदारों और फुटपाथ विक्रेताओं को भी अच्छा व्यापार मिला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2513177

