डूंडलोद नगरपालिका की पहली बोर्ड बैठक अब तक नहीं हुई:पार्षदों ने नाराजगी जताई, जल्द बैठक बुलाने की मांग की
डूंडलोद नगरपालिका की पहली बोर्ड बैठक अब तक नहीं हुई:पार्षदों ने नाराजगी जताई, जल्द बैठक बुलाने की मांग की
डूंडलोद : डूंडलोद नगर पालिका के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक अब तक नहीं हुई है। इस पर पार्षदों ने नाराजगी जताई और जल्द बैठक बुलाने की मांग की है। पार्षदों ने बताया कि 5 अक्टूबर 2026 को अधिशासी अधिकारी (EO) अंगेश कुमावत को ज्ञापन देकर बैठक जल्द बुलाने की मांग की गई थी। इसके बावजूद अब तक बैठक नहीं हुई।
पार्षद मनफूल पूनिया ने कहा कि राजस्थान नगरपालिका अधिनियम की धारा 55 के तहत तय समय में नगरपालिका की अलग-अलग समितियों का गठन जरूरी है। इससे सभी बोर्ड सदस्यों को भागीदारी का मौका मिलेगा। पार्षदों ने एक बार फिर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बोर्ड की पहली बैठक जल्द बुलाने की मांग की है। उनका कहना है कि बैठक में वार्डों की समस्याओं पर चर्चा होगी और उनके समाधान के लिए फैसले लिए जा सकेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2513178

