नौ ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों पर पहुंचे कलेक्टर, एसपी और पर्यवेक्षक
बुजुर्गों-दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था देखी, केड में 89 वर्षीय पतासी देवी ने किया मतदान
झुंझुनूं : पंचायती राज चुनाव में मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग, पर्यवेक्षक डॉ. गौरव चतुर्वेदी और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने नौ ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बड़ागांव, नाटास, बजावा, छावसरी, केड, गुड़ापौंख, पापड़ा, पचलंगी और छापोली पहुंचकर मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिकों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मतदान प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित रखने तथा मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सके, इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
पर्यवेक्षक डॉ. गौरव चतुर्वेदी ने चुनाव संबंधी दिशा-निर्देशों की पालना और निष्पक्ष मतदान पर जोर दिया। वहीं एसपी कावेंद्र सागर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर पुलिस अधिकारियों और जवानों को सतर्क रहने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मतगणना की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
89 साल की पतासी देवी ने किया मतदान
केड ग्राम पंचायत में 89 वर्षीय पतासी देवी मतदान केंद्र पहुंचीं और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उम्र के इस पड़ाव पर भी मतदान के प्रति उनका उत्साह देखने लायक रहा। उन्होंने मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई।
बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर
मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई। इसका उद्देश्य ऐसे मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने और मतदान करने में सहूलियत देना रहा। जिला प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2509474
