सीकर में कल दूसरे चरण में पंच-सरपंच के होंगे चुनाव:134 सरपंच और 1394 वार्ड पंचों लिए सुबह 7 बजे से होगी वोटिंग; 4.95 लाख मतदाता देंगे वोंट
सीकर में कल दूसरे चरण में पंच-सरपंच के होंगे चुनाव:134 सरपंच और 1394 वार्ड पंचों लिए सुबह 7 बजे से होगी वोटिंग; 4.95 लाख मतदाता देंगे वोंट
सीकर : सीकर में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कल पंच-सरपंच की वोटिंग होगी। सीकर जिले के 5 पंचायत समिति क्षेत्रों में 134 ग्राम पंचायतों के सरपंच और कुल 1394 वार्ड पंच के लिए शुक्रवार को वोटिंग होगी।
सीकर जिले की दांतारामगढ़, धोद ग्रामीण, धोद, खाचरियावास और पलसाना पंचायत समितियों की ग्राम पंचायत में चुनाव होंगे। सरपंच और पंच के लिए बैलट पेपर से सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इसके लिए सेक्टर और एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 2 पुलिसकर्मी और एरिया मजिस्ट्रेट के साथ 1 पुलिसकर्मी लगाया गया है।
546 बूथों पर 4.95 लाख वोटर करेंगे वोट
जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि जिले के पहले चरण के चुनाव में 546 बूथों पर 4 लाख 95 हजार 558 लाख वोटर हैं। इनमें दांतारामगढ़, खाचरियावास और धोद के 4 ट्रांसजेंडर भी मतदान करेंगे। पंचायत चुनाव को लेकर जिले में दूसरे चरण की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया- पंचायत समिति दांतारामगढ़ में 89, धोद में 127, धोद ग्रामीण में 134, खाचरियावास में 85 और पलसाना में 111 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पंच और सरपंच पदों के लिए मतपत्र 4 नवंबर को भेजे जाएंगे। इसके बाद 5 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पंच और सरपंच के मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2507066


