राजगढ़ में सरपंच-वार्ड पंच के लिए मतदान कल:44 पंचायतों में होगी वोटिंग; आज नामांकन और नाम वापसी का दिन
राजगढ़ में सरपंच-वार्ड पंच के लिए मतदान कल:44 पंचायतों में होगी वोटिंग; आज नामांकन और नाम वापसी का दिन
सादुलपुर : पंचायत राज चुनाव के तीसरे चरण में आज सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन और नाम वापसी होगी। सिद्धमुख, राजगढ़ और चांदगोठी पंचायत समितियों में चुनावी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान कल बैलेट पेपर से होगा और नतीजे शाम को घोषित किए जाएंगे।
पुनर्गठन के बाद सादुलपुर पंचायत समिति में 44, सिद्धमुख में 29 और चांदगोठी पंचायत समिति में 33 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। तीसरे चरण में राजस्थान के 27 जिलों की 116 पंचायत समितियों की 3,716 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। गांवों में चुनावी माहौल है।
मतदाता गुरुवार को पंचायत चुनाव के लिए दोबारा वोट डालेंगे। इससे पहले वे 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान कर चुके हैं। पिछली बार मतदाताओं की बाएं हाथ की तर्जनी पर स्याही लगाई गई थी। अब सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान के दौरान दाएं हाथ की तर्जनी पर स्याही लगाई जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2507063


