श्रीमाधोपुर में 115 मरीजों की आंखों का चेकअप:35 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित, जयपुर रेफर किया
श्रीमाधोपुर में 115 मरीजों की आंखों का चेकअप:35 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित, जयपुर रेफर किया
श्रीमाधोपुर : रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर की ओर से बुधवार को चौधरी नाथूराम भामू रोटरी भवन में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 115 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें 35 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
मरीजों को किया रेफर
शिविर संयोजक एवं क्लब के पूर्व सह प्रांतपाल डॉ. माधव सिंह ने बताया कि चयनित मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए जयपुर रेफर किया गया है। शिविर में डॉ. प्रिया सिंह के साथ अंशु कुमारी, सविता, रमनप्रीत कौर, प्रमोद कुमार और अजीत सिंह ने मरीजों की आंखों की जांच की और आवश्यक परामर्श दिया।
ये रहे मौजूद
इस दौरान रोटरी क्लब अध्यक्ष संतोष सोनी, सचिव मुकेश व्यास, दीनदयाल पंजाबी, सागरमल शर्मा, गोकुल शर्मा और दीपक सैनी सहित क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2507069


