लक्ष्मणगढ़ में प्लास्टिक थैली को लेकर किया जागरूक:आमजन को बांटे कपड़े के थैले, पर्यावरण को बचाने की अपील
लक्ष्मणगढ़ में प्लास्टिक थैली को लेकर किया जागरूक:आमजन को बांटे कपड़े के थैले, पर्यावरण को बचाने की अपील
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में दीपावली पर बाजारों में खरीदारी के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल रोकने के लिए लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। सुबह 11 बजे गणेश जी मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में आम लोगों और राहगीरों को कपड़े के थैले वितरित किए गए। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मदन सिंह जाखड़ भी मौजूद रहे।
प्लास्टिक से पर्यावरण को नुकसान
आध्यात्मिक चेतना अभियान के तहत लोगों से दीपावली पर बाजार जाते समय घर से कपड़े या जूट का थैला लेकर निकलने की अपील की गई। डॉ. मदन सिंह जाखड़ ने कहा कि प्लास्टिक का बढ़ता इस्तेमाल पर्यावरण के साथ पशु-पक्षियों, जलीय जीवों और इंसानों के लिए भी खतरा बन रहा है। प्रकृति की सुरक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। बाजार जाते समय कपड़े का थैला ले जाने जैसी छोटी आदत पर्यावरण संरक्षण में मददगार हो सकती है।
न प्लास्टिक की थैली लेंगे, न देंगे
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने लोगों से प्लास्टिक के विकल्प के रूप में कपड़े, जूट और कागज के थैले अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति या संस्था की नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोगों से संकल्प लेने का आह्वान किया गया कि वे न प्लास्टिक की थैली लेंगे और न ही किसी को देंगे।
कार्यक्रम में समाजसेवी महेश ढाका, राम सिंह पिलानिया, ट्रस्ट संरक्षक सुभाष जोशी, दीनदयाल जोशी, गिरधारी लाल जाजोदिया, शिक्षाविद रामचंद्र झुरिया बगड़ी, अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, पवन कस्वा, पिंटू सुरेका और लोकित दईया सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2507060

