स्वास्थ्य विभाग ने 70 लीटर सरसों तेल सीज किया:खंडेला, धोद और लक्ष्मणगढ़ से 30 सैंपल लिए; 37 किलो मिठाइयां और कोल्ड ड्रिंक नष्ट
स्वास्थ्य विभाग ने 70 लीटर सरसों तेल सीज किया:खंडेला, धोद और लक्ष्मणगढ़ से 30 सैंपल लिए; 37 किलो मिठाइयां और कोल्ड ड्रिंक नष्ट
खंडेला : दीपावली के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को खंडेला, लक्ष्मणगढ़ और धोद में खाद्य दुकानों की जांच की। मिलावट की आशंका पर 70 लीटर सरसों तेल सीज किया गया। टीमों ने 37 किलो अवधि पार मिठाइयां और कोल्ड ड्रिंक नष्ट किए। खाद्य वस्तुओं के 30 सैंपल भी लिए गए।
मिलावट करने वालों पर कार्रवाई
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि जिला कलेक्टर आशीष मोदी के नेतृत्व में खाद्य वस्तुओं की जांच की जा रही है। मिलावट करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। खंडेला में खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूलसिंह बाजिया, सुरेश कुमार शर्मा, शुभम शर्मा और साधना जांगिड की टीम ने एक दुकान से मिलावट की आशंका पर 70 लीटर सरसों तेल सीज किया।
टीम ने अलग-अलग दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। न्यू सैनी मिष्ठान भंडार से 37 किलो अवधि पार मिठाइयां और कोल्ड ड्रिंक मौके पर नष्ट कराए गए। धोद में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदलाल मीणा, कमलेश कुमार मीणा और सुनिता यादव की टीम ने कई दुकानों से सैंपल लिए। लक्ष्मणगढ़ में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली, तरुण शर्मा और अम्बिका चौधरी की टीम मावा बर्फी, रसगुल्ला समेत अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। यहां कुल 9 सैंपल लिए गए। सभी सैंपल जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला जयपुर भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2507060

