चिराना में तीसरे चरण का मतदान थमा:कुल 55.38 प्रतिशत वोटिंग हुई, 20 नवंबर को होगी मतगणना
चिराना में तीसरे चरण का मतदान थमा:कुल 55.38 प्रतिशत वोटिंग हुई, 20 नवंबर को होगी मतगणना
चिराना : पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार शाम को पूरा हुआ। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए मतदान के बाद मतदाताओं के वोट ईवीएम में बंद हो गए। गोठड़ा पंचायत समिति की चिराना पंचायत के 6 बूथों पर मतदान हुआ। यहां कुल 5,810 मतदाता हैं और 55.38% ने वोट डाला। बागोरिया की ढाणी पंचायत में 4,909 मतदाताओं में से 68.9% ने मतदान किया।
पहाड़िला ग्राम पंचायत में कुल 3,102 मतदाता हैं। यहां 73% मतदान हुआ। लोहार्गल ग्राम पंचायत में 70% मतदान दर्ज किया गया।मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी सुविधा की व्यवस्था की गई। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के वोटों की गिनती 20 नवंबर को होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2504039

