जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
16 स्थानों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कार्मिकों और पुलिस जाप्ते को सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
झुंझुनूं : जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
दोनों अधिकारियों ने ढिगाल, मांडासी, सोटवारा, घोडिवारा खुर्द, कसेरू, डूमरा, कैरू, नवलड़ी, चैलासी, नवलगढ़, झाझड़, गोठड़ा, परसरामपुरा, भोड़की, गुढ़ागौड़जी और बड़ागांव स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और मतदान प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक इंतजामों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर तैनात मतदान कार्मिकों और पुलिस जाप्ते की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पूरी सतर्कता बनाए रखने और कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कार्मिकों को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित मतदान करवाने, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी परिस्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2503938

