नीलगाय को बचाने के प्रयास में पलटा सोलर पैनल से भरा ट्रक
पिलानी-चिड़ावा मार्ग पर देवरोड़ के पास रात 3 बजे हुआ हादसा, चालक सुरक्षित; कोई जनहानि नहीं
पिलानी : पिलानी-चिड़ावा मार्ग पर सोमवार रात करीब 3 बजे नीलगाय को बचाने के प्रयास में सोलर पैनल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक सुरक्षित बच गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
ट्रक चालक जयप्रकाश ने बताया कि वह सोनीपत से सोलर पैनल लोड कर बीकानेर जा रहा था। रात करीब 3 बजे देवरोड़ के पास अचानक अंधेरे में सड़क पर नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। घटना के समय ट्रक में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर रात के समय आवारा पशुओं और वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने मार्ग पर पशुओं की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की आवश्यकता जताई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2501905
