[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तीन पंचायत समितियों में कल मतदान:सरदारशहर, सरदारशहर पूर्व और भानीपुरा में 2.47 लाख मतदाता डालेंगे दो वोट; 5 नवंबर को सरपंच चुनाव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

तीन पंचायत समितियों में कल मतदान:सरदारशहर, सरदारशहर पूर्व और भानीपुरा में 2.47 लाख मतदाता डालेंगे दो वोट; 5 नवंबर को सरपंच चुनाव

तीन पंचायत समितियों में कल मतदान:सरदारशहर, सरदारशहर पूर्व और भानीपुरा में 2.47 लाख मतदाता डालेंगे दो वोट; 5 नवंबर को सरपंच चुनाव

सरदारशहर : राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार, 3 नवंबर को सरदारशहर, सरदारशहर पूर्व और भानीपुरा पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 8 जिला परिषद जोन और पंचायत समिति की 47 सीटों पर चुनाव होना है। प्रशासन ने 270 मतदान केंद्र बनाए हैं और चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

एसडीएम के अनुसार, सरदारशहर पंचायत समिति क्षेत्र में 79,203 मतदाता हैं। यहां 90 मतदान बूथ बनाए गए हैं। सरदारशहर पूर्व में 74,622 मतदाता 83 बूथों पर और भानीपुरा में 88,878 मतदाता 97 बूथों पर वोट डालेंगे। तीनों क्षेत्रों में कुल 2 लाख 47 हजार 703 मतदाता हैं।

एक वोटर 2 वोट डालेगा

हर मतदाता जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए अलग-अलग वोट डालेगा। यानी एक मतदाता दो वोट देकर अपने क्षेत्र के दोनों जनप्रतिनिधि चुनेगा। मतदान के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार मतगणना होगी।

चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क शुरू कर दिया है। प्रत्याशी और उनके समर्थक लोगों से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। गांवों और ढाणियों में चुनाव को लेकर चर्चा हो रही है। सरपंच पद के लिए 5 नवंबर को मतदान होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22