[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार सीज करने पर पुलिस से उलझा ड्राइवर गिरफ्तार:एसडीएम कोर्ट में पेश किया, दस्तावेज नहीं दिखाने पर कार सीज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कार सीज करने पर पुलिस से उलझा ड्राइवर गिरफ्तार:एसडीएम कोर्ट में पेश किया, दस्तावेज नहीं दिखाने पर कार सीज

कार सीज करने पर पुलिस से उलझा ड्राइवर गिरफ्तार:एसडीएम कोर्ट में पेश किया, दस्तावेज नहीं दिखाने पर कार सीज

चूरू : चूरू के पंखा सर्किल पर कार सीज करने की कार्रवाई के दौरान ड्राइवर जावेद पुलिसकर्मी से उलझ गया। पुलिस ने उसे शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार, टीम शहर में गश्त कर रही थी। इस दौरान पंखा सर्किल पर जावेद, निवासी वार्ड संख्या 14, आथूना मोहल्ला, एक पुलिसकर्मी से उलझता मिला।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जावेद से कार के दस्तावेज मांगे, लेकिन वह दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने एमवी एक्ट की धारा के तहत कार सीज कर दी। कार सीज करने की कार्रवाई से नाराज जावेद ने पुलिसकर्मियों को देख लेने की धमकी दी। समझाने के बाद भी वह झगड़े पर उतारू रहा।

इसके बाद एसआई मोहर सिंह ने पुलिसकर्मियों की मदद से उसे बीएनएसएस की धारा के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार थाने में खड़ी करवाई और जावेद को एसडीएम कोर्ट में पेश किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22