[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए अधिकारी पूरी सतर्कता से निभाएं जिम्मेदारी : सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए अधिकारी पूरी सतर्कता से निभाएं जिम्मेदारी : सुराणा

कलक्टर अभिषेक सुराणा और एसपी निश्चय प्रसाद एम ने चांदगोठी, थिरपाली बड़ी व नुहंद के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, पुलिस बलों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा तथा पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने सोमवार को राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के चांदगोठी, थिरपाली बड़ी और नुहंद में विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर निर्वाचन तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, स्वच्छता सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं और मतदाताओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें, ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कलक्टर सुराणा ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय और पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाएं। निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूर्ण सतर्कता एवं तत्परता से कार्य करते हुए निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करें।

एसपी निश्चय प्रसाद एम ने पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने और मतदान के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने की बात भी कही।

चांदगोठी में कलक्टर और एसपी ने पुलिस बलों से संवाद कर निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद थिरपाली बड़ी में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर तैयारियों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। वहीं नुहंद में मतदान दलों से चर्चा कर मतदान प्रक्रिया की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने मतदान कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा मतदान प्रक्रिया को सुचारू, व्यवस्थित और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी रिछपाल चारण सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22