[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित रखें : जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित रखें : जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा

कलेक्टर अभिषेक सुराणा और एसपी निश्चय प्रसाद एम ने राजगढ़ क्षेत्र के पांच गांवों में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

चूरू : पंचायती राज आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा तथा पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने सोमवार को राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के रतनसरा, मूंदीताल, चैनपुरा छोटा, चैनपुरा बड़ा और बिरमी खालसा सहित विभिन्न गांवों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था, मतदाताओं की सुगम आवाजाही और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की।

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी मतदान केंद्रों पर समय रहते आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी जाए। निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी एवं आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मतदान से पहले सभी तैयारियों का दोबारा परीक्षण करें तथा सामने आने वाली कमियों को तत्काल दूर करें। मतदान दलों की सुरक्षित रवानगी और मतदान केंद्रों तक पहुंचने की व्यवस्था के साथ संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जाए। मतदान दलों की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने में सहयोग की अपील की।

पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए भयमुक्त मतदान का वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान एएसपी रिछपाल सिंह, दिनेश कुमार, एसएचओ राजेश सिहाग सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22