[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिपराली में चुनावी रंजिश को लेकर युवक पर हमला:सरपंच प्रत्याशी के हिस्ट्रीशीटर भाई ने जीते सरपंच का समर्थन करने पर अपने भतीजे पर बोतल फोड़ी; जयपुर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पिपराली में चुनावी रंजिश को लेकर युवक पर हमला:सरपंच प्रत्याशी के हिस्ट्रीशीटर भाई ने जीते सरपंच का समर्थन करने पर अपने भतीजे पर बोतल फोड़ी; जयपुर रेफर

पिपराली में चुनावी रंजिश को लेकर युवक पर हमला:सरपंच प्रत्याशी के हिस्ट्रीशीटर भाई ने जीते सरपंच का समर्थन करने पर अपने भतीजे पर बोतल फोड़ी; जयपुर रेफर

सीकर : सीकर में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला हो गया। चुनाव में सरपंच प्रत्याशी के हिस्ट्रीशीटर भाई सहित अन्य लोगों ने होटल पर बैठे भतीजे पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने युवक के सिर पर बोतल फोड़ दी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सीकर लाया गया। सीकर के एस.के. अस्पताल से इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया। इधर, पुलिस अब आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

दादिया थाना इलाके में रविवार शाम को यह कार्रवाई है। घायल युवक राजेश उर्फ बंटी के भाई देशराज ने बताया- मेरा भाई राजेश पलासिया के पास खुशबू होटल पर एक साथी के साथ बैठा था। इसी दौरान वहां एक बोलेरो गाड़ी आई, जिसमें पूर्व सरपंच और हाल ही चुनाव में पिपराली पंचायत से प्रत्याशी संतोष मूंड का भाई हिस्ट्रीशीटर रामनिवास, जितेंद्र सहित अन्य लोग आए। इन्होंने आते ही राजेश के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। मारपीट करने के बाद राजेश के सिर पर बोतल फोड़ दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने गांव में इसकी सूचना दी। इसके बाद राजेश को अस्पताल लेकर आए।

घटना के बाद अस्पताल में मौजूद लोग।
घटना के बाद अस्पताल में मौजूद लोग।

सरपंच ने कहा- मेरा समर्थन करने पर किया हमला

गांव के सरपंच विकास ने बताया- इस बार चुनाव में राजेश ने मेरा समर्थन किया था। राजेश रिश्ते में रामनिवास का भतीजा लगता है। इसी बात को लेकर वह रंजिश रख रहा था और आज मौका पाकर राजेश पर हमला कर दिया। हमारी मांग है कि घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। अन्यथा सोमवार से धरना शुरू करेंगे।

बता दें कि पिपराली में 30 अक्टूबर को सरपंच का रिजल्ट आया था। इसमें विकास ने 2009 वोटों से जीत हासिल की थी। वहीं संतोष मूंड दूसरे नंबर पर रहा था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22