रींगस में बाइक सवार बिजली पोल से टकराकर घायल:रेलवे फाटक नंबर 108 की पुलिया पर हादसा, हालत गंभीर होने पर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर
रींगस में बाइक सवार बिजली पोल से टकराकर घायल:रेलवे फाटक नंबर 108 की पुलिया पर हादसा, हालत गंभीर होने पर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
रींगस : रींगस में रेलवे फाटक नंबर 108 की पुलिया पर सोमवार को बाइक सवार आशु बिजली पोल से टकराकर घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक, पुलिया पर गड्ढों के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। बाइक सवार आशु (19), पुत्र पवन शर्मा, निवासी रींगस उछलकर रोडलाइट के पोल से टकरा गया। आशु को राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। मौके पर मौजूद मुकेश कुमार और अन्य लोगों ने बताया कि आशु पोल से टकराया, वरना पुलिया से नीचे गिर सकता था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2501476

