बदनगढ़ की सपना सैनी ‘लम्हे 2026’ में रनर-अप रहीं:जयपुर में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता; महारानी कॉलेज में हैं पॉलिटिकल साइंस की छात्रा
बदनगढ़ की सपना सैनी ‘लम्हे 2026’ में रनर-अप रहीं:जयपुर में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता; महारानी कॉलेज में हैं पॉलिटिकल साइंस की छात्रा
चिड़ावा : झुंझुनूं जिले की चिड़ावा तहसील के बदनगढ़ गांव की सपना सैनी जयपुर में हुई राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘लम्हे 2026’ में फर्स्ट रनर-अप रहीं। प्रतियोगिता 31 अक्टूबर को मानसरोवर स्थित तक्षशिला बिजनेस स्कूल में हुई। सपना को मेडल, सैशे और मेरिट अवार्ड सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने पारंपरिक राजपूती पोशाक के जरिए राजपूत वीरांगनाओं का इतिहास पेश किया।
कालीसिंध थर्मल पावर प्रोजेक्ट में काम करते हैं पिता
सपना महारानी कॉलेज, जयपुर में पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स के प्रथम सेमेस्टर की छात्रा हैं। उनके पिता भैरू राम सैनी झालावाड़ के कालीसिंध थर्मल पावर प्रोजेक्ट में काम करते हैं। इससे पहले सपना को अपेक्स लॉ यूनिवर्सिटी, जयपुर में कैंपस एंबेसडर के रूप में सम्मानित किया गया था। उन्होंने सफलता का श्रेय झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन और अपने माता-पिता, शिक्षकों व सहयोगियों को दिया। राठौड़ ने ही उनको प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया था। सपना की उपलब्धि पर बदनगढ़ गांव, चिड़ावा उपखंड, झुंझुनूं जिले और कालीसिंध थर्मल परिवार में खुशी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2501095


