तीसरे चरण के मतदान से पहले कलेक्टर-एसपी ने किया संवेदनशील केंद्रों का निरीक्षण
मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश, प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क
झुंझुनूं : पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण के तहत मंगलवार, 3 नवंबर को नवलगढ़, गोठड़ा, गुढ़ागौड़जी और उदयपुरवाटी पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। मतदान की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने रघुनाथपुरा, गुढ़ा, बजावा रावतका और बड़ागांव स्थित मतदान केंद्रों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्र परिसर में पर्याप्त रोशनी, मतगणना कक्ष की सुरक्षा, मतदान कार्मिकों के लिए जरूरी सुविधाएं और मतदाताओं के लिए सुगम मतदान व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने उदयपुरवाटी थाने तथा गुढ़ागौड़जी तहसील कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान दल पहुंच चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को मतदान दलों और मतदाताओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट, एरिया मजिस्ट्रेट, पुलिस मोबाइल दल और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में रहकर व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं। मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने कहा कि मतदान के मद्देनजर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की गई है। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार है। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और पुलिस बल लगातार मुस्तैद रहेगा।
इस दौरान तहसीलदार नारायण राम दैया, डीएसपी सुगन सिंह, डीएसपी मंजू और सीआई इंद्रप्रकाश यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2501361

