धींधवा बिचला के सरकारी स्कूल में निबंध प्रतियोगिता हुई:5-12 के छात्रों ने ‘ईमानदारी अपनाएं, समृद्ध भारत बनाएं’ विषय पर लिया भाग
धींधवा बिचला के सरकारी स्कूल में निबंध प्रतियोगिता हुई:5-12 के छात्रों ने ‘ईमानदारी अपनाएं, समृद्ध भारत बनाएं’ विषय पर लिया भाग
पिलानी : केंद्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, धींधवा बिचला में निबंध प्रतियोगिता हुई। इसका आयोजन सीएसआईआर-सीरी, पिलानी के माध्यम से किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘ईमानदारी अपनाएं, समृद्ध भारत बनाएं’ था। इसमें कक्षा 5 से 8 और कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए दो वर्ग बनाए गए।
प्रतियोगिता के बाद मणि भूषण सिंह ने विद्यार्थियों को सतर्कता सप्ताह के विषय और निबंध लेखन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में निबंध लेखन की भूमिका होती है। देश के विकास के लिए सच्चाई, ईमानदारी, मेहनत और समय पालन जरूरी हैं।
दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चार-चार छात्रों को चुना जाएगा। उन्हें नकद राशि और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन कार्यक्रम में सीएसआईआर-सीरी, पिलानी के निदेशक पुरस्कार देंगे।
ये रहे मौजूद
आयोजन के लिए सीएसआईआर-सीरी, पिलानी से राजभाषा अधिकारी मणि भूषण सिंह, सहायक अनुभाग अधिकारी गुरमेंद्र सिंह कस्वां और कनिष्ठ सचिवालय सहायक अर्जुन पंडित स्कूल पहुंचे। अध्यापक ओम प्रकाश, नीरु शर्मा और अशोक कुमार ने आयोजन में सहयोग किया। प्रतियोगिता प्रधानाचार्य दीपचंद लाखवान के निर्देशन में हुई। अधिकारियों ने स्कूल की अन्य व्यवस्थाएं भी देखीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2501095


