सिंघाना में 178 मरीजों का हेल्थ चेकअप किया:निशुल्क दवाइयां बांटी, शुगर और बीपी चेक किए; डॉक्टरों ने दी सलाह
सिंघाना में 178 मरीजों का हेल्थ चेकअप किया:निशुल्क दवाइयां बांटी, शुगर और बीपी चेक किए; डॉक्टरों ने दी सलाह
सिंघाना : सिंघाना कस्बे के हरिदास मार्केट में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 178 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। जांच के दौरान शुगर और ब्लड प्रेशर से पीड़ित पाए गए मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने फीता काटकर किया। इस मौके पर होम्योपैथी फिजिशियन डॉ. संदीप गुर्जर ने कहा कि जनसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। चिकित्सा क्षेत्र को मानवता की सेवा का बड़ा माध्यम माना जाता है। जब कोई व्यक्ति पीड़ा लेकर डॉक्टर के पास आता है और डॉक्टर व स्टाफ उसकी परेशानी समझकर सेवा करते हैं, तो यह भी मानवता की सेवा है।
समय पर जांच और उपचार जरूरी
डॉ. गुर्जर ने कहा कि वर्तमान समय में व्यस्त दिनचर्या के कारण लोग अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते। इसके चलते वे ब्लड प्रेशर, शुगर सहित कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। कई बार शुरुआती दौर में बीमारी का पता नहीं चलता और लक्षण गंभीर होने पर भी कुछ लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। इससे उन्हें आगे चलकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर जांच व उपचार करवाना चाहिए। नियमित योग और दिनचर्या में सुधार से भी स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
178 मरीजों को दवाइयां दीं
शिविर में 178 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गईं। इस मौके पर प्रदीप दायमा, मुकेश कुमार, जतिन जांगिड़, प्रमोद, अभिषेक, सचिन कुमार, प्रिंस, प्रियंका, दीपिका और प्रिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2500983

