गुसांईसर में योगाभ्यास के साथ दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत जनचेतना कार्यक्रम आयोजित, पौधरोपण कर दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत गुसांईसर स्थित आयुर्वेद औषधालय में रविवार को जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत जिला कलक्टर चूरू एवं विभागीय निर्देशों की पालना में आयोजित कार्यक्रम में महिला, पुरुषों और बच्चों को योगाभ्यास करवाया गया। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली, योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी गई।
औषधालय प्रभारी डॉ. लीलाधर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत औषधालय एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में योगाभ्यास करवाने के साथ राज्य सरकार की ओर से जारी पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
वरिष्ठ कंपाउंडर राकेश कुमार ने नवीन गतिविधि के रूप में टाइमर की सहायता से श्वास रोकने का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि इस अभ्यास से सामान्य तौर पर फेफड़ों की क्षमता और स्वास्थ्य का प्रारंभिक अनुमान लगाया जा सकता है।
कार्यक्रम के तहत आयोजित सभी गतिविधियों की जानकारी मेरी लाइफ पोर्टल पर अपलोड की गई। आयोजन में योग प्रशिक्षक लोकेश कुमार एवं पुष्पा कुमारी तथा सहायक कर्मचारी रोहिताश ने सक्रिय सहयोग दिया। इस अवसर पर धूड़ाराम प्रजापत, भागीरथ शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, हनुमाना राम सहित वरिष्ठ नागरिक और योगाभ्यास करने वाले लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2496944


