चूरू में नेचर पार्क में सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक शुरू:कलेक्टर ने लोगों से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की, जागरूकता रैली निकाली
चूरू में नेचर पार्क में सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक शुरू:कलेक्टर ने लोगों से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की, जागरूकता रैली निकाली
चूरू : चूरू में वन विभाग ने रविवार को मिशन लाइफ के तहत नेचर पार्क में सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक शुरू किया। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कलेक्टर ने लोगों से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने और रोजमर्रा की जिंदगी में पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का सामूहिक दायित्व है।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का समझदारी से इस्तेमाल, पानी और ऊर्जा की बचत, प्लास्टिक का कम उपयोग और ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जा सकता है। स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छ पर्यावरण एक-दूसरे से जुड़े हैं। ऐसे कार्यक्रमों से आम लोगों, खासकर युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना जरूरी है।
पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित
उप वन संरक्षक संदीप कुमार ने कहा कि मिशन लाइफ का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। सुराणा ने स्काउट-गाइड के सदस्यों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई।
इसके बाद स्काउट-गाइड ने नेचर पार्क से नगर परिषद होते हुए डीबी अस्पताल तक जागरूकता रैली निकाली। रैली में लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और टिकाऊ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में सहायक वन संरक्षक मनीष पूनिया, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता रमेश कुमार राठी और उद्योग विभाग की सहायक महाप्रबंधक उजाला सिंह मौजूद थे। क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश जाखड़ ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम के आयोजन में सहायक वनपाल समुंद्र सिंह, शांतिप्रकाश, कृष्णा साहू, वनरक्षक गजेंद्र सिंह, बाबू खां, गिरधारी लाल, सलमा, मैना सहारण और मुष्ताक ने सहयोग किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2501459

