रींगस के आभावास गांव में मतगणना में अनियमितता का आरोप:दोबारा मतदान की मांग, एसडीएम बोलीं- पारदर्शिता से कराई गई मतगणना
रींगस के आभावास गांव में मतगणना में अनियमितता का आरोप:दोबारा मतदान की मांग, एसडीएम बोलीं- पारदर्शिता से कराई गई मतगणना
रींगस : रींगस के आभावास गांव में रविवार को ग्राम पंचायत कार्यालय और मतगणना स्थल के पास सरपंच चुनाव की मतगणना में अनियमितता का आरोप लगाते हुए धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने 30 अक्टूबर को हुए सरपंच चुनाव का गलत परिणाम घोषित करने का आरोप लगाकर दोबारा मतदान कराने की मांग की। धरना सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम 6:30 बजे तक चला। इसके बाद प्रदर्शन कर धरना समाप्त किया गया।
मतगणना की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
सरपंच प्रत्याशी और पूर्व सरपंच मोहन लाल कुलड़िया के मतगणना एजेंट फूलचंद कुलड़िया ने आरोप लगाया कि मतगणना के दौरान गंभीर अनियमितताएं हुईं। इससे घोषित परिणाम की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रत्याशियों का कहना था कि मतगणना में गड़बड़ियों को लेकर आपत्तियां दर्ज कराने के बावजूद शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। धरने के दौरान सरपंच पद के प्रत्याशी मोहन लाल कुलड़िया, ओमप्रकाश माली, लक्ष्मण महला और भागीरथ सिंगड़ ने अपनी मांगें रखीं। उन्होंने चुनाव और मतगणना प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
रिकॉर्ड और वीडियो सुरक्षित रखने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने मतगणना से जुड़े सभी रिकॉर्ड, परिणाम संबंधी दस्तावेज और उपलब्ध वीडियो सुरक्षित रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अनियमितताएं साबित होती हैं तो नियमानुसार सरपंच पद के लिए दोबारा मतदान कराया जाए। साथ ही शिकायत पर जल्द कार्रवाई और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की। प्रत्याशियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो वे फिर धरना देंगे।
इस दौरान मुकेश सींगड़, जीवराज भाट, पवन सैनी, मदन लाल सैनी, नेमीचंद जाखड़, मक्खन लाल कुमावत, जितेंद्र बाजियां, राजेश धायल, सांवरमल और बिरदी चंद मुंडोतियां सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एसडीएम बोलीं- पारदर्शिता से हुई मतगणना
खंडेला की उपखंड अधिकारी ज्योत्सना खेड़ा ने बताया कि उम्मीदवारों और उनके एजेंटों की मांग पर एक-एक मतपत्र दिखाते हुए मतगणना कराई गई थी। उन्होंने कहा कि मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ हुई और सरपंच चुनाव का परिणाम घोषित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2496777


